CG CRIME

बिलासपुर | सकरी, अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकराई |हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र पेंडारी में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बैरिकेड में लगा लोहे का पाइप बाइक चला रहे युवक के पेट में जा घुसा। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक समेत उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जारहागांव निवासी प्रियंशु ज्ञानिक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बिलासपुर से वापस घर लौट रहा था।

रात के समय जब उनकी बाइक सकरी-पेंडारी मार्ग पर पहुंची, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप सीधे प्रियंशु के पेट में घुस गया। हादसे के दौरान बाइक के पीछे बैठे दोनों युवक भी पाइप की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत वाहन रोककर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल प्रियंशु को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसके दोनों साथियों को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
सकरी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top