
MD-Junaid Khan
रायगढ़। जिले के घड़गोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कत्ता एवं तीर-धनुष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2026 की दोपहर थाना घरघोड़ा में ग्राम बरौनाकुंडा के एक निवासी ने थाना आकर मौखिक सूचना दी कि गांव का विद्याधर अगरिया गली में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया पुलिस को देखकर भी उग्र हो गया और हाथ में हथियार लहराते हुए “जो सामने आएगा उसे मार दूंगा” कहकर पुलिस की ओर बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित काबू में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), पिता रतिराम अगरिया, निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का कत्ता तथा तीर-धनुष बरामद कर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक बसंत तिर्की एवं उधोराम पटेल का अहम किरदार रहा।
नाम गिरफ्तार आरोपी – विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), पिता रतिराम अगरिया, निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़।

