CG CRIME

बिलासपुर | नेहरू नगर में हुए चोरी के प्रकरण का खुलासा | तीन विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र नेहरू नगर में बीते दिनों हुए चोरी के प्रकरण को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मशरूकाबर आमद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ परिवार सहित ऋषिकेश गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर की विंडो एसी हटाकर अंदर घुसा और नगदी व आभूषण चोरी कर ले गया। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर चोरी गई संपत्ति का अनुमान लगाया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के ₹5 करोड़ की चोरी की अफवाह फैला दी गई।

प्रार्थी के बिलासपुर लौटने के बाद विस्तृत जांच में पता चला कि प्रारंभिक रूप से चोरी समझी गई कुछ वस्तुएं घर में ही सुरक्षित थीं। इसके बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर थाना सिविल लाइन एवं ACCU की संयुक्त टीम ने तत्काल जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना कबूल किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बर आमद किया गया।

बर आमद मशरूक
(1)-  ₹1,06,635 नकद
(2)- ₹4,500 के पुराने नोट
(3)- सोने-चांदी के आभूषण
(4)- बहुमूल्य रत्न (प्रथम दृष्टया नीलम प्रतीत)
(5)- पीतल एवं कांसे के पूजा और घरेलू उपयोग के सामान
(6)- नल की टोटियां, सिटकनी, कब्जे एवं अन्य धातु सामग्री

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ₹5 करोड़ की चोरी की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक थी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक घटना से जुड़ी अपुष्ट या अफवाह आधारित जानकारी को साझा न करें, अन्यथा ऐसे मामलों में वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top