CG CRIME

बिलासपुर | नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर । जिले के सीपत पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 22 जुलाई 2026 को पीड़िता की परिजन ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण किया। मामले में थाना सीपत मेअपराध क्रमांक 417/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)(एम) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम लूफा (चौकी बेलगहना, थाना कोटा) में दबिश देकर आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव (21 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top