
MD-JUNAID KHAN
जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा घरेलू विवाद में बहू से मारपीट करने वाले सास व दो ननद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया इंद्रानी अनंत, निवासी जावलपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जून 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपने घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान उसकी सास सुमित्रा बाई अनंत ने मोबाइल चोरी की शिकायत को लेकर उसे गाली- गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सास के साथ उसकी छोटी ननद अनिता बाई दिवाकर तथा बड़ी ननद सुनीता हरवंश ने मिलकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी, बाल पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 282/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 118(2) एवं 3(5) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए में तीनों आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने के विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2) एवं 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
01. श्रीमती अनिता बाई दिवाकर (30 वर्ष)
02. श्रीमती सुनीता हरवंश (32 वर्ष)
03. श्रीमती सुमित्रा बाई अनंत (60 वर्ष)
तीनों आरोपी ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा की निवासी हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय तथा आरक्षक नारायण भानू का अहम किरदार रहा।

