CG CRIME

बिलासपुर| पुलिस की सशक्त बीट प्रणाली हेतु एसएसपी रजनेश सिंह ने 48 मोटर साइकिलों को दिखाई हरी झंडी, मजबूत पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम, अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई गति..

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। शहर में अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने जिले की बीट प्रणाली को नई ऊर्जा देते हुए 48 आधुनिक मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोटरसाइकिलों को फ्लैश लाइट, वायरलेस और सायरन जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। इन्हें जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में तैनात किया गया है,

जहां बीट प्रभारी 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी कर अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। एसएसपी ने बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी, नवागंतुकों का सत्यापन, नागरिकों से समन्वय और सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता दें।

बीट प्रभारियों को नियमित रूप से संवेदनशील क्षेत्रों, बाजार, स्कूल, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर जुआ, सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, छेड़खानी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही प्रत्येक बीट में बीट रजिस्टर, बीट डायरी, हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीट प्रणाली की साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समीक्षा भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जाएगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top