
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर रेड कार्यवाही कर 6 हुक्का सेट सहित हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाला सामान बर आमद किया है। मौके से दोनों संचालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, व्यापार विहार स्थित एक भवन की तीसरी मंजिल पर अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। यहां ग्राहकों को तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लेकर हुक्का पिलाया जा रहा था।

सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद ग्राहक भाग निकले, जबकि संचालक श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी भी मौके से फरार हो गए।
जप्त मशरूका
6 कांच के हुक्का पॉट
10 हुक्का पाइप
3 पैकेट जेल फ्लेवर
2 स्मोकिंग सिरना
10 हुक्का टिप्स
1 स्टील की चिमटी

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

