
MD-JUNAID KHAN
मुंगेली। जिले के लालपुर पुलिस और साइबर टीम द्वारा मंदिरों में हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 75 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत लालपुर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम कंतेली और कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिरों में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी अश्वनी आहिरे और चोरी का सामान छिपाने वाली चंपाबाई गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी के साथ मिलकर दोनों मंदिरों में चोरी की थी। आरोपी ने कबीरधाम जिले के सिल्हाटी महादेव मंदिर में भी चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से देवी प्रतिमा के सोने-चांदी के मुकुट, करधन, माला और अन्य आभूषण सहित कुल 1 लाख 75 हजार रुपये का माल बर आमद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

