CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर | चाकू लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुररतनपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र मे धारदार चाकू लहरा कर राहगीरों को डराने- धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि शनिचरी चौक में एक युवक चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। पुलिस ने शनिचरी चौक में घेराबंदी कर आरोपी सोम मरावी (19 वर्ष), पिता विजय मरावी, निवासी जुनाशहर, रतनपुर को धारदार चाकू के साथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

नाम आरोपी- सोम मरावी (19 वर्ष), पिता विजय मरावी, निवासी जुनाशहर, रतनपुर जिला बिलासपुर।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, आरक्षक पवन ठाकुर आरक्षक धीरज कश्यप का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top