
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोना में कोनी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा अवैध जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही करते हुए 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से ₹20,700 नगद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान सभी आरोपी 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाते हुए 09 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से ₹20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-EJ-9497 जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज किया गया।

एवं बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

