CG CRIME

बिलासपुर | ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश| 06 आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से बटनदार चाकू सहित अन्य सामान जप्त कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2026 को इस्माइल खान उर्फ सोनू (31), निवासी भूण्डा, थाना कोटा ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कि 13 जुलाई की रात संकेत कुमार जायसवाल अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था। अगले दिन वह आर्यन दुबे और एक अन्य साथी के साथ वापस पहुंचा और ढाबे में मोबाइल छूटने की बात कहकर सीसीटीवी फुटेज देखने लगा। करीब 45 मिनट तक फुटेज देखने के बाद मोबाइल दिखाई नहीं देने पर आरोपियों ने ढाबे के मिस्त्री विनोद कुमार टोंडे के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद और रंजिश पैदा हो गई।



इसके बाद 15 जुलाई की सुबह करीब 10:20 बजे संकेत कुमार जायसवाल, आर्यन दुबे और उनके चार अन्य साथी ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपियों ने ढाबे और संचालक पर पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से आग लगाने का प्रयास किया तथा बटनदार चाकू सहित अन्य घातक हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं अन्य सामग्री और सीसीटीवी फुटेज जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 661/2026 धारा 191(2), 296, 115(2), 351(3), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया, जहां  उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


नाम गिरफ्तार आरोपी

1. संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू (19)

2. राजवीर बाबरा (20)

3. लारेन फ्रांसिस (18)

4. राहुल गहरवरिया (23)

5. आर्यन दुबे उर्फ तुषार (26)

6. राहुल श्रीवास्तव (24)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top