CG CRIME

बिलासपुर | तारबाहर रेलवे कॉलोनी में चोरी का प्रयास करने वाले दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस ने रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के बंद पड़े बंगले में चोरी का प्रयास करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुनसान और बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को रेलवे विभाग के एक कर्मचारी ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित बंगला नंबर PV/10 की देखरेख करता है। बंगले में रहने वाले एसडीजीएम अधिकारी का जबलपुर स्थानांतरण होने के बाद परिवार घर में ताला लगाकर जा चुका था। 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने बंगले का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर का सामान बिखेर दिया। हालांकि कीमती सामान नहीं मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी एक अन्य चोरी के मामले में दुर्ग जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर ली। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर सहित दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

(1)- मोहम्मद नासिर (32 वर्ष) निवासी मदनपुर खादर, नई दिल्ली
(2)- हासिम (24 वर्ष) निवासी शालीमार गार्डन, मेरठ (उत्तर प्रदेश)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top