CG CRIME

बिलासपुर | तोरवा | मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी एवं दो निगरानी बदमाश सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

MD JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो पुराने निगरानी बदमाशों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को तोरवा निवासी हर्ष कुमार वाधवानी ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात उनके घर के बाहर खड़ी हीरो HF डीलक्स (CG-10-P-8046) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में अपराध क्रमांक 382/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र निवासी विनोद गोड (26 वर्ष) पिता – सुखीराम गोड निवासी – ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार आरोपी
विनोद गोड (26 वर्ष)
पिता – सुखीराम गोड
निवासी – ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

बर आमद मशरूका
हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल
क्रमांक – CG-10-P-8046
अनुमानित कीमत – ₹20,000


पुराने निगरानी बदमाशों पर भी कार्यवाही

तोरवा थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए तोरवा पुलिस लगातार निगरानी अभियान चला रही है। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर दो पुराने निगरानी बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है ।

गिरफ्तार आरोपी –
(1)- शंकर गंगोत्री उर्फ दीपु (30 वर्ष) – देवरीखुर्द, थाना तोरवा
(2)- निलेश सोनकर (24 वर्ष) – देवरीखुर्द, थाना तोरवा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top