CG CRIME

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री राय गौरव रामप्रवेश ने संभाला जिला बलौदाबाजार- भाटापारा की कमान

MD Junaid Khan

Mdबलौदाबाजार-भाटापारा । नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री राय गौरव रामप्रवेश ने विधिवत संभाला जिला बलौदाबाजार- भाटापारा का पदभार। आज दिनांक 16.07.2026 को भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री राय गौरव रामप्रवेश ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री राय गौरव रामप्रवेश जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रूप से नए पुलिस अधीक्षक को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले का चार्ज सौंपा।

पदभार ग्रहण करने के इस गरिमामय अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। स्वागत करने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से श्री अभिषेक सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार), श्री हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भाटापारा), श्री तारेश साहू (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस – SDOP, भाटापारा), श्री कौशल किशोर वासनिक (उप पुलिस अधीक्षक – DSP, कैंप कसडोल), श्री संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक – DSP, यातायात),

श्रीमती उषा सोन्धिया (उप पुलिस अधीक्षक – DSP), उषा ठाकुर रक्षित निरीक्षक उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नए पुलिस अधीक्षक श्री राय गौरव रामप्रवेश ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top