CG CRIME

बिलासपुर | चकरभाठा | अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही | एक आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले की चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 9 लीटर) और शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट तिराहा, चकरभाठा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में झोले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी रामानंद राजपूत (38 वर्ष), पिता रामस्वरूप राजपूत, निवासी उमरिया, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब बर आमद हुई।

पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top