CG CRIME

हत्या के प्रयास और लूट के मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

रायगढ़। जिला पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट” में थाना पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू में आरोपी की तलाश करते मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार (27 वर्ष) को उसके ससुराल में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार विवेचना के दौरान पुलिस टीम को प्रकाश सिदार के द्वारा घटना कारित करने की जानकारी मिली, आरोपी अपना ग्राम लिटाईपाली का घर बेचकर फरार हो गया था । एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन पर पुलिस टीम आरोपी प्रकाश सिदार के लोकेशन पर जम्मू रवाना किया गया ।

जहां पतासाजी दौरन आरोपी प्रकाश के उसके ससुराल ग्राम बड़े भंडार जाने की जानकारी मिली, तत्काल जम्मू गई टीम ने थाना प्रभारी को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी को उसके ससुराल बड़े भंडार में हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर वारदात में विधि से संघर्षरत बालक के भी संलिप्तता बताई । दोनों ने जुर्म कबूल किया। जिसके बाद तहसील न्यायालय पुसौर के माध्यम से कराई गई शिनाख्त परेड में घायल कृष्णा सिदार ने दोनों की पहचान की। मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-13 Y-5024 बर आमद की।

घटना में प्रयुक्त टांगी पूर्व में थाना के अन्य प्रकरण में जप्त होना पाया गया। अपराध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार, उम्र 27 वर्ष, निवासी लिटाईपाली, थाना पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top