CG CRIME

कोटा | खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी| 6 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की कोटा पुलिस ने खेत समतलीकरण (लेवलिंग) के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले 6 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार 23 जून 2026 को श्रीपारा, थाना कोटा निवासी रामनारायण पोर्ते ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने खेत समतलीकरण कराने का झांसा देकर उनसे 9 लाख रुपये ले लिए और बाद में फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोटा पुलिस ने अपराध क्रमांक 524/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इसी गिरोह के सदस्य रतनपुर थाना के बकरी चोरी मामले में पहले से गिरफ्तार हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों से पूछताछ की।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने किसान से खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से धोखाधड़ी से वसूले गए 9 लाख रुपये बर आमद कर सभी आरोपियों न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

(1)- बबलू खान (57), जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(2)- अमूर खान (66), जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(3)- अमीन खान (41), जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(4)- हबीब खान (35), जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(5)- शाहरुख खान (22), जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(6)- मोहम्मद अच्छन (33), जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top