CG CRIME

बिलासपुर | सरकंडा |घर घुसकर मारपीट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्त 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक धारदार तलवार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 26 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे अपोलो चौक, लिंगियाडीह के पास प्रार्थी निखिल ध्रुव अपने साथियों आदित्य दास महंत और रवि गंधर्व के साथ खड़ा था। इसी दौरान आरोपियों ने वाहन से टक्कर मारने के बाद गाली-गलौच शुरू कर दी और लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए तीनों युवक पास के एक मकान में घुस गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर के अंदर घुसकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में पीड़ितों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बर आमद किए।

मुख्य आरोपी सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार मिलने पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 और 27 सहित अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 969/2026 के तहत बीएनएस की धाराएं 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 331(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

(1)- सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा (20 वर्ष), निवासी अपोलो रोड, लिंगियाडीह – कब्जे से तलवार बरामद
(2)- संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू (20 वर्ष), निवासी श्याम नगर, लिंगियाडीह
(3)- मुकेश यादव उर्फ मुक्की (25 वर्ष), निवासी राम नगर, लिंगियाडीह
(4)- राहुल यादव उर्फ छोटू (26 वर्ष), निवासी राम नगर, लिंगियाडीह

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top