
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बेलगहना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलमौहा के शासकीय प्राथमिक शाला में धारदार चापड़ लेकर शिक्षकों और बच्चों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी (42 वर्ष) हाथ में तलवारनुमा धारदार चापड़ लेकर स्कूल परिसर में पहुंचा है और वहां मौजूद शिक्षकों एवं बच्चों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बेलगहना चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्कूल परिसर में आरोपी को चापड़ लहराते हुए पाया और घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा चापड़ बरामद कर गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी -शिवरतन दास मानिकपुरी
पिता – उमेन्द दास मानिकपुरी
उम्र – 42 वर्ष
निवासी – ग्राम ढोलमौहा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी एवं आरक्षक संजय कश्यप का अहम किरदार रहा।

