CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर | बकरा-बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार कब्जे से चोरी किये मवेशी की बिक्री रकम 1,50,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो जप्त।

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई बकरा -बकरी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को रतनपुर पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम 1.50 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके बकरी कोठा की ईंट की दीवार तोड़कर 4 बकरे और 15 बकरियां, कुल 19 पशु, चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाकर खेत समतलीकरण का काम मांगते थे और इसी दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने चकराभाठा से 19 बकरा-बकरी चोरी कर उन्हें 1.75 लाख रुपये में बेच दिया था, जिसमें से 25 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –

1. बबलू पिता स्व. बदन खान उम्र 57 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,
2. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,
3. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र 41 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
4. हबीम खान पिता दरबार खान उम्र 35 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
5. शाहरूख खान पिता मशीन खान उम्र 22 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
6. मोहम्मद अछछन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 साल निवासी रजकपुर वार्ड क्र. 40 थाना रजकपुर जिला अमरोहा उ.प्र., सभी हाल मुकाम कर्रा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी व सायबर सेल टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top