CG CRIME

बिलासपुर| तोरवा |धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा आदतन बदमाश गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलबम चौक के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आम लोगों में भय का माहौल बना रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी बलबीर ध्रुव (25 वर्ष) निवासी साईं मंदिर के पास, तोरवा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को 24 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top