CG CRIME

बिलासपुर : तोरवा-साइबर ठगी के लिए बैंक खाते जुटाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस द्वारा लोगों से बैंक खाते, पासबुक और खाता संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगों तक पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तितली चौक स्थित एसबीआई बैंक तोरवा के आसपास एक युवक लोगों को कमीशन का लालच देकर उनकी बैंक पासबुक और खाता संबंधी जानकारी मांग रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रियांशु वस्त्रकार बताए। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई लोगों के बैंक खातों, पासबुकों और खाता विवरणों की फोटो एवं जानकारी मिली। पूछताछ में प्रियांशु ने बताया की वह अनिल गजभिये के साथ मिलकर लोगों से बैंक खाते और पासबुक एकत्रित करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा जुटाए गए बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी में किया जा सकता था।

पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी तथाकथित “म्यूल अकाउंट नेटवर्क” के माध्यम से साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साइबर ठगी गिरोह की जांच भी जारी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

(1)- प्रियांशु वस्त्रकार (20 वर्ष), निवासी बापूनगर, थाना तोरवा, बिलासपुर
(2)- अनिल गजभिये (36 वर्ष), निवासी आर.के. नगर, थाना सरकंडा, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top