CG CRIME

बिल्हा : जुआ खेल रहे 03 जुवारी गिरफ्तार, कब्जे से ताश पत्ती, नकदी, मोटर साइकिल एवं मोबाइल जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बिल्हा के ग्राम उडनताल में नदी किनारे जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से नकदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिल्हा पुलिस द्वारा ग्रामीणों से लगातार जनसंपर्क कर सूचना एकत्र की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि उडनताल अग्रवाल फार्म हाउस के पीछे, नदी किनारे, कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपी में मनीष टंडन (32 वर्ष), निवासी उडनताल, थाना बिल्हा, हरीश यादव (40 वर्ष), निवासी चकरभाठा, जिला बिलासपुर, लक्ष्मण भारद्वाज (35 वर्ष), निवासी दगौरी, थाना बिल्हा को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से ₹8,090 नगद, 03 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1 लाख,03 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹40 हजार), 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी। कुल ₹1 लाख से अधिक का मशरूका जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- मनीष टंडन (32 वर्ष), निवासी उडनताल, थाना बिल्हा
(2)- हरीश यादव (40 वर्ष), निवासी चकरभाठा, जिला बिलासपुर
(3)- लक्ष्मण भारद्वाज (35 वर्ष), निवासी दगौरी, थाना बिल्हा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top