CG CRIME

बिलासपुर : कोटा -अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत – लगभग ₹8,000 जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोटा पुलिस ने “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार अभियान” के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम लमकेना में रेड कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गजानंद मीरे (36 वर्ष) निवासी ग्राम लमकेना, थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी – गजानंद मीरे (36 वर्ष) निवासी – ग्राम लमकेना, थाना कोटा। कुल जब्ती – 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत – लगभग ₹8,000

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी सहित कोटा पुलिस टीम की अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top