
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडे बदमाशों, असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह रामायण चौक में धारदार हथियार लहराकर आनेजाने वालों को तलवार और चापड़ लेकर डराने धमकाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामायण चौक चांटीडीह और पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास दो युवक हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को डरा-धमका रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं।

सूचना पर सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी मोहम्मद बाबू अंसारी उर्फ करीम (21 वर्ष), निवासी- चांटीडीह रामायण चौक। और राजा ठाकुर (24 वर्ष), निवासी- सूर्या चौक, चिंगराजपारा, बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार तलवार और चापड़ जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी – (1)- मोहम्मद बाबू अंसारी उर्फ करीम (21 वर्ष), निवासी- चांटीडीह रामायण चौक। (2)- राजा ठाकुर (24 वर्ष), निवासी- सूर्या चौक, चिंगराजपारा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा के प्रदीप आर्य,सहायक उप निरीक्षक विदेशीराम साहू, शैलेन्द्र सिंह आरक्षक रंतिज खांडे, वीरेन्द्र साहू, विवेक राय और संजीव जांगड़े का अहम किरदार रहा।

