
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2600रु, चोरी की गई 74 लीटर डीजल ,धारदार चाकू, एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध जिले के अलग अलग थानों में अपराध दर्ज है। आरोपियों द्वारा रात के अंधेरे में स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्रइबर जैसे वाहनों से अलग-अलग जिलों के हाईवे क्षेत्रों में ट्रकों की डीजल टंकियां तोड़ कर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर मारपीट और धार दार हथियार दिखा कर डराया धमकाया जाता था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी देर रात हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। पहले ट्रकों की रेकी की जाती थी, फिर डीजल टंकी तोड़कर ड्रमों में डीजल भर लिया जाता था। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्रइबर वाहन में डीजल लेकर फरार हो जाते थे।

आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि बिलासपुर बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव, जांजगीर और कोनी समेत हाईवे क्षेत्रों में भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस जांच में जिन प्रमुख घटनाओं का खुलासा हुआ।
18 मई 2026 को बेवरेज कॉर्पोरेशन सिरगिट्टी के सामने खड़े वाहन से डीजल चोरी करते समय विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की।

24 मई 2026 को थाना कोनी क्षेत्र में ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 8136 की डीजल टंकी तोड़कर लगभग 100 लीटर डीजल लूट लिया गया। आरोपी सफेद स्कॉर्पियो में डीजल भरकर फरार हो गए थे।
28 मार्च 2026 को ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 04 BS 9548 से करीब 270 लीटर डीजल चोरी किया गया था।
डीजल चोरी और लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पूर्व में हुई घटनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया। अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश देकर गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस के अनुसार डीजल लूट सिंडिकेट के फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द सब पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
आरोपियों के विरुद्ध निम्न थानों में अपराध पंजीबद्ध
थाना सिरगिट्टी अपराध क्रमांक 368/2026,धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट,थाना कोनी अपराध क्रमांक264/202 6,धारा 309(4), 3(5) बीएनएस
थाना कोनी अपराध क्रमांक 119/2026,धारा 303(2), 3(5) बीएनएस

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)-संजय कुमार कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा
(2)-मणीशंकर कुर्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा
(3)-अमित भारद्वाज, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।

