CG CRIME

बिलासपुर : अवैध मादक पदार्थ तस्करी के महिला नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 46.75 लाख कीमती 90 किलो गांजे के साथ 08 महिला तस्कर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan-CG CRIME

बिलासपुर। जिले की सरकंडा पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के महिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए 46.7 5 लाख मूल्य के 90 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ 08 महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 17 और 18 मई 2026 की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन की ओर से दो इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की तरफ जा रही हैं।सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस, हमराह स्टाफ और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बिलासपुर-सीपत रोड पर सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने संदेही दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो को रोककर तलाशी ली।कपड़ों के गट्ठों और बोरियों में छिपाया था गांजा पुलिस ने जब ऑटो की तलाशी ली, तो उसमें रखीं 08 प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठों के अंदर खाकी टेप से लिपटे हुए कुल 86 पैकेट बरआमद किए।

तलाशी पर इन पैकेट्स में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1 किलोग्राम था। कुल 90 किलो गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो को भी जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध सरकंडा थाना (मोपका चौकी) में अपराध क्रमांक 716/26 एनडीपीएस की धारा 20बी, 29 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार महिला आरोपियों के नाम:

(1)-अशोक बाई (45 वर्ष), पति: सुदामा (2)-शिकारीनंद कुमारी (45 वर्ष), पति: लालमन (3)-शिकारीलक्ष्मी शिकारी (30 वर्ष), पति: बलराम यादव (4)-द्रोपती शिकारी (50 वर्ष), पति: जागेश्वर (5)-ग्यास बाई (50 वर्ष), पति: लालू (6)-शिकारीगंगा सिंह (30 वर्ष), पति: विद्या (7)-शिकारीरम्मती शिकारी (50 वर्ष), पति: स्वर्गीय चंद्र (8)-लालइंद्राणी (45 वर्ष), पति: दिलीप शिकारी।

सभी आरोपी मटियारी (थाना सीपत) की रहने वाली हैं:

जप्त मशरूका और कुल कीमत

(1)- गांजा 86 पैकेट (कुल वजन 90 किलोग्राम)
(2)- वाहन: दो इलेक्ट्रिक ऑटो (नंबर: CG 10BS 7574 और CG 10CC3813) कुल कीमत लगभग ₹46,75,000 (छियालीस लाख पचहत्तर हजार रुपये)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top