
MD-Junaid Khan -CG CRIME
बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा वाहनों पर ईट व पत्थर फेक कर मारना वाले 02 आरोपी गिरफ्तार। कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ईट, पत्थर जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनवर अली पिता मोह. जुम्मन अली उम्र 40 वर्ष निवासी सिटी कोतवाली जिला बलौदाबाजार का दिनांक 20.04.2026 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2026 के 01.00 बजे के मध्य ग्राम झाल मेनरोड मे वाहन क्रमांक CG07CB 0655 ट्रक, पीछे आ रही मेटाडोर एवं बरतोरी के आगे मेन रोड मे स्कार्पियों मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट फेकने से वाहन अनियंत्रित होने से रोड किनारे पलट गया था । माजदा चालक का ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाना एवं स्कार्पियों वाहन मे बैठे दुल्हा एवं बरातियो को गम्भीर चोट आने से धारा 103 (1)115(2)3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबध्द कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया ,
आरोपी की पतासाजी निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर एवं लोकल स्तर पर मुखबिर लगा कर संदेहियो की पतासाजी कर मोटर सायकल सवार व्यक्ति के बारे में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संदेही पंकज कुमार धु्रव ग्राम टेंगना थाना नगरी जिला धमतरी व मोहन निषाद थाना बिल्हा को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो घटना दिनांक को बारतूरी रोड में वाहनों पर ईट व पत्थर फेक कर मारना स्वीकार किये जाने पर दोनो आरोपीयो को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 216/2026, धारा – 110,103(1),115(2),3(5) भा.न्या.सं.के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी –
1. पंकज कुमार पिता कुलेश्वर धु्रव उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड क्र. 16 टेंगा थाना नगर जिला धमतरी (छ.ग.)
2. मोहन निषाद पिता देवचरण निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी कोहरौदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी का अहम किरदार रहा।

