CG CRIME

कवर्धा : समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan-CG CRIME

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्रकरण में दिनांक 17.05.2026 को ग्राम लखनपुर निवासी मनीराम श्याम द्वारा थाना कुकदुर में सूचना दी गई कि दिनांक 16.05.2026 की रात्रि करीब 08 से 09 बजे के मध्य ग्राम लखनपुर में टहलू राम टेकाम एवं उसके समधी दुखीराम श्याम निवासी दैहानटोला के मध्य मकान की छत पर आपसी विवाद एवं झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान दुखीराम श्याम द्वारा लकड़ी के गेड़ा से टहलू राम टेकाम के सिर एवं कान में गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कुकदुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही की गई। मौके पर मृतक टहलू राम टेकाम मकान की छत पर मृत अवस्था में पाया गया, जिसके सिर एवं कान से रक्तस्राव होना पाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर देहाती मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, गवाहों के कथन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुकदुर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी दुखीराम श्याम पिता पठारी श्याम उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम दैहानटोला थाना कुकदुर जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर उसके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुकदुर टीम से सहायक उपनिरीक्षक शिवमोहन उपाध्याय , प्रधान आरक्षक 262 मनोज तिवारी , आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय , आरक्षक 914 कृष्णा कुमार धुर्वे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top