
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। ज़िला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब एवं 20 पाव देशी प्लेन शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसाहीनाला निवासी गोकुल यादव भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अलकतरा पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष आरोपी गोकुल यादव उम्र 20 साल निवासी परसाहीनाला थाना अकलतरा को रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरआमद किया।

थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी रूपेश गुप्ता निवासी रेलवे कॉलोनी के पीछे कैलाश नगर चापा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 20 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा से निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, आर- महेंद्र राज, शेषणारायण साहू एवं
थाना चांपा से निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी थाना चाम्पा, सउनि बलवंत धृतलहरे, आर0 प्रकाश द्विवेदी, म0आर0 निरमा टोपो, का अहम किरदार रहा।

