
MD-Junaid Khan
कवर्धा। जिले के पण्डरिया पुलिस द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 नग गाय, बछड़ा एवं बछिया बरआमद किया है। जानकारी के अनुसार पंडरिया थाना क्षेत्र में निवासरत प्रार्थीगण द्वारा थाना पण्डरिया में सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गाय, बछड़ा एवं बछिया को नायलॉन रस्सी से बांधकर बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक पैदल हांकते हुए मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम एवं क्षेत्र के गौ सेवक गण ग्राम घुटुरकुंडी दैहान के पास जाकर देखें तो, तीन व्यक्ति 24 नग मवेशियों को मारपीट करते हुए पैदल ले जाते मिले। जिससे पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम (1) इंदर सिंह धुर्वे पिता बजारी धुर्वे उम्र 40 वर्ष। (2) झंगलू धुर्वे पिता बजारी धुर्वे उम्र 60 वर्ष (3) समहर धुर्वे पिता रूप सिंह उम्र 30 वर्ष सभी निवासी लिम्हा, तहसील बजाग, थाना गोपालपुर, जिला डिंडौरी (म.प्र.) के रहने वाले बताये।
आरोपी मवेशियों को बिना किसी वैध दस्तावेज एवं बिना चारा-पानी के अत्यंत अमानवीय तरीके से पैदल हांकते हुए बजाक मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। कुछ मवेशियों के गले एवं पैरों में रस्सी कसकर बांधी गई थी, जिससे पशुओं को गंभीर पीड़ा पहुंच रही थी। आरोपियों द्वारा मवेशियों को बिक्री हेतु बिना किसी वेद दस्तावेज/रसीद के कट्टीपार लेजाना स्वीकार किया गया।

उक्त मामले में थाना पण्डरिया में अपराध क्रमांक- 108/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

