CG CRIME

रायपुर : अवैध रूप शराब बिक्री करते एक महिला तस्कर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुर। थाना सिविल लाईन क्षेत्र में अवैध रूप शराब बिक्री करते एक महिला तस्कर गिरफ्तार। कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त। जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शांती नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा है तथा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित पकड़ा गया। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ उम्र 40 वर्ष पता मटिया मोड दोदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया द्वारा एक सफेद रंग के झोले में आई कोन अंग्रेजी शराब भरा हुआ कुल 30 पौवा अग्रेजी शराब रखा होना पाया।

शराब रखने के संबंध में संगीता बाघ से वैध दस्तावेज की मांग की परन्तु उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ उम्र 40 वर्ष पता मटिया मोड दोदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार, कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 30 पौवा देशी शराब जुमला कीमती 3600 रूपये समक्ष गवाहो के जप्त कर,

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 269/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top