CG CRIME

बिलासपुर : तोरवा -पंजाब से छत्तीसगढ़ में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के 05 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तोरवा पुलिस द्वारा पंजाब से छत्तीसगढ़ में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 97 ग्राम हेरोइन, कार, स्कूटी, मोबाइल फोन और नगदी जप्त करआरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार में कुछ लोग हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच घेराबंदी कर कार की जांच की। तलाशी के दौरान कार में मौजूद बैग से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब बताया, जो बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे। वहीं मुंगेली के रहने वाले तीन युवक शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित डाहिरे और अवि पाठक खरीदार के रूप में मिले।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97.63 ग्राम हेरोइन, एक अल्टो कार, एक स्कूटी, पांच मोबाइल फोन और 57 हजार 800 रुपये नगद जप्त किए। जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 5 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top