CG CRIME

चकरभाठा : गुंडा बदमाश, चाकू बाजों के विरुद्ध कार्यवाही , 05 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडे बदमाशों चाकू बाजों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार बीट प्रणाली के अंतर्गत थाना क्षेत्र में लगातार चलित थाना/ जन चौपाल लगाकर साइबर फ्राड, यातायात, महिला बच्चों से संबंधित मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम, गुंडा बदमाश, चाकू बाजों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा आज दिनांक 12/05/2026 को 05 बदमाशों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही के तहत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।जिससे क्षेत्र में प्रभावी बीट प्रणाली के माध्यम से कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

(1) भरत नागवानी पिता मुरली नागवानी उम्र 19 वर्ष पता विकास नगर चकरभाठा

(2) देव साहू पिता झगलू राम साहू उम्र 43 साल पता विकास नगर चकरभाठा

(3) महावीर पांडे पिता मुकुंद पांडे उम्र 48 साल पता वार्ड क्रमांक 4 नया पारा वार्ड चकरभाठा

(4) अजय उर्फ भालू वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 26 साल पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा बिलासपुर

(5) पप्पू सौरा पिता बिलासपुरिया उम्र 40 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 5 अचानकपुर चकरभाठा बिलासपुर (छ. ग.)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top