CG CRIME

अकलतरा : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मां से मारपीट एवं गाली -गलौज आरोपी बेटा गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराबी पुत्र ने मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे , नहीं देने पर मारपीट एवं गाली -गलौज आरोपी बेटा गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल । जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मीना बाई बांधेकर निवासी पुराना थाना के पास अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 मई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे उसका बेटा अमन बांधेकर उम्र 20 वर्ष शराब पीकर घर आया तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी अमन बांधेकर आक्रोशित हो गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।

थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम : अमन बांधेकर, पिता स्व. बलराम बांधेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 पुराना थाना के पास अकलतरा।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा सहित स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top