CG CRIME

बलौदा बाजार : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल जप्त। जानकारी के अनुसार दिनांक 10.05.2026 को प्रार्थी सूर्य प्रकाश हरिरमानी निवासी समृद्धि कालोनी बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07.05.2026 को अपने दुकान गोल्डी गिफ्ट हाउस नेहरू चौक बलौदाबाजार में अपनी मोटरसाइकिल क्र. CG22 AC 6486 को खड़ी कर दुकान के अंदर गया था एवं रात्रि 07:30 बजे वापस आकर देखा तो, मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था, जिसे आसपास तलाश किया पर नहीं मिला।

उक्त मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 391/2026 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर के माध्यम से भी आरोपियों की पहचान की लगातार कोशिश किया जा रहा था। कि इसी बीच मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि 02 संदिग्ध लोग मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में कुकुरदी बाईपास के पास खड़े हैं। कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल द्वारा तत्काल कुकुरदी बाईपास पहुंचकर दो संदेही आरोपियों को हिरासत में लिया गया,

पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि- वह दोनों कचरा बिनने का काम करते हैं तथा अपना खर्चा निकालने के लिए उन दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने एक पुरानी इस्तेमाल चाबी को डुप्लीकेट चाबी बनाकर दिनांक 07.05.2026 को नेहरू चौक से प्रार्थी का मोटर साइ किल चुरा लिया उसे बेचने की फिराक में लगे थे, जिसमें सूचना पाकर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

प्रकरण में आरोपियों चोरी का मोटरसाइकिल क्र. CG22 AC 6486 बरआमद कर दोनों आरोपियों को दिनांक 12.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

आरोपियों के नाम
1. दुखू भारती उम्र 22 साल निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. शिवम भारती उम्र 19 साल निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top