
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। न्यायधानी । पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिरगिट्टी से थाना सिविल लाइन पदस्थ किया गया है, वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस को नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय से थाना सिरगिट्टी भेजा गया है, साथ ही निरीक्षक सुमत राम साहू को थाना सिविल लाइन से नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है,

