CG CRIME

जांजगीर चांपा पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले में अवैध शराब नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के बलौदा एवं पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही से आरोपी बीरबल यादव उम्र 51 साल निवासी बुचीहरदी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया ।

थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी- बोधराम मनहर उम्र 32 साल ‍निवासी भूईगांव थाना पामगढ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 4000₹ बरआमद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना बलौदा से निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. नवीन सिह,आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर का अहम किरदार रहा।

थाना पामगढ़ से निरीक्षक सावन सारथी, म प्रआर मंजू सिंह, आरक्षक उमेश दिवाकर, सूरज पाटले, विनोद मनहर, बेदराम पटेल का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top