CG CRIME

बिलासपुर : मारपीट और अवैध हथियार रखने के प्रकरण में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट और अवैध हथियार रखने के प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी राजा यादव (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार घटना 3 मई 2026 का है, नूतन चौक स्थित “अपना मार्ट” के पास पुरानी रंजिश को लेकर प्रियांशु शुक्ला और उसके साथियों के साथ गाली -गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना में युवराज पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हुए थे।

सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top