CG CRIME

अवैध कफ सिरप, कोरेक्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से नगदी 950 रु ,परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त।

MD-Junaid Khan

जांजगीर -चांपा। जिले में नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री पर चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप, नगदी रकम और मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिवनी मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कफ सिरप/कोरेक्स सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना चाम्पा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ काला बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। थाना चांपा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू दिवाकर (35 वर्ष) निवासी बालपुर थाना चाम्पा बताया। जिसके कब्जे से काले बैग में रखी 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 5,075 रुपये बताई गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BM 5855 तथा 950 रुपये नगद भी जप्त किए गए।

मामले में थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 222/26 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उपरोक्त में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, श्याम राठौर सहित थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top