CG CRIME

जांजगीर चांपा : पामगढ़ -पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे की, दांत से उंगली काटने वाला चाचा गिरफ्तार।

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे की दांत से उंगली काटने वाला चाचा गिरफ्तार।जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार यादव (30 वर्ष) मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ रानीसराय गया हुआ था। 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे गांव लौटने के बाद वह अपनी दादी सोनकुंवर यादव से मिलने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका चाचा रवि यादव पुरानी रंजिश की बात को लेकर भड़क गया और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि यादव ने अमित यादव के दाहिने हाथ की इंडेक्स उंगली को दांत से काट दिया, जिससे उंगली अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने थाना पामगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351 (3), 118(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पामगढ़ थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के जुर्म कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351 (3), 118(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी- रवि यादव उम्र 35 वर्ष साकिन डुड़गा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top