
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र पुलिस लाईन स्थित मदार शाह बाबा का सालाना उर्स ( मेले) के दौरान संदल चादर जुलूस में आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना पुलिस लाइन के पास हुई, जहां घोड़ादाना स्कूल तारबहार से निकली संदल टोली में पैर टकराने की बात पर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी हर्ष खांण्डे हाथ में बड़ा धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा। पुलिस पहुंचते ही वह फरार हो गया, लेकिन CCTV फुटेज और जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना मगरपारा चौक की है, जहां तालापारा से निकली दूसरी संदल टोली में आरोपी अब्दुल अजीम खान चाकू लहराते हुए पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बड़ा धारदार चाकू और चापड़नुमा हथियार जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)-हर्ष खांण्डे (18 वर्ष) निवासी तारबहार, बिलासपुर
(2)- अब्दुल अजीम खान (18 वर्ष) निवासी तालापारा, बिलासपुर।

