
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में ट्रैक्टर का लोहे का हब चोरी करने वाले आरोपी को ग्रामीणों की सतर्कता से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी खेलूराम कोसले के फकीरा भाठा स्थित बोर प्लाट में रखा ट्रैक्टर का लोहे का हब चोरी कर आरोपी मोटरसाइकिल में लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। तभी पास में रहने वाले चमन लाल गेण्डरे ने आरोपी को देख लिया और ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पलारी पुलिस ने आरोपी संजय यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम लकड़िया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लोहे का हब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG04 QA 4466 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

