CG CRIME

तखतपुर : बहन के घर जाने निकली महिला ,तीन नाबालिग बच्चों सहित रहस्यमय तरीके से लापता

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सावाडबरा से एक महिला अपने बहन के घर जाने निकली तीन नाबालिग बच्चों सहित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है, वहीं कलार समाज के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच ज्ञापन सौपा, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, महिला बीते 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर बिलासपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना तखतपुर थाना में दी गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालां कि पांच दिन गुजर जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चलने से परिजनों के साथ-साथ समाज के लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जिस पर कलार समाज के पदाधिकारी और समाज प्रमुख तखतपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी विवेक पांडेय से मुलाकात कर मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। समाज के लोगों ने जांच की धीमी रफ्तार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। समाज प्रमुखों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और बच्चों की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है। वहीं महिला और उसके तीन बच्चों के अचा नक गायब होने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि गुमशुदा महिला और बच्चों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top