CG CRIME

रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध गांजा के साथ ओडिशा के 03 तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस, साइबर और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही

MD-Junaid Khan

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली, थाना साइबर और रेल्वे पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र से ओडिशा के दो पुरुष और एक महिला को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 17.726 किलोग्राम गांजा तथा 2 मोबाइल फोन समेत कुल 1,79,500 रुपये की संपत्ति बरआमद किया है।

जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में शिव मंदिर के पास पीपल पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हुए हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा है और वे कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना कोतवाली, थाना साइबर एवं रेल्वे पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) सिद्धांत गोन्डा पिता महेश्वर गोन्डा उम्र 28 वर्ष निवासी डिमरीकाल थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा), (2) कश्यप साहनी पिता प्रसन्न साहनी उम्र 45 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) तथा (3) श्रीमती चंद्रिका साहनी पति कश्यप साहनी उम्र 40 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया।

पुलिस द्वारा बैगों की तलाशी लेने पर एक बैग से 6.382 किलोग्राम, ट्रॉली बैग से 8.084 किलोग्राम तथा अन्य बैग से 3.304 किलोग्राम गांजा (1,76,000 रूपये) बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो कीपैड मोबाइल फोन (3,500 रूपये) भी जप्त कर एनडीपीएस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी – (1) सिद्धांत गोन्डा पिता महेश्वर गोन्डा उम्र 28 वर्ष निवासी डिमरीकाल थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा), (2) कश्यप साहनी पिता प्रसन्न साहनी उम्र 45 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) तथा (3) श्रीमती चंद्रिका साहनी पति कश्यप साहनी उम्र 40 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top