
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सट्टा संचालित करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से नगदी रकम ₹4120, एक मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर न्यायलय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की भैंसापसरा बलौदाबाजार में एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल एवं अन्य माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखने खिलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सटोरिया के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध क्र. 354/2026 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था। प्रकरण में आरोपी से विस्तृत एवं गहन पूछताछ एवं आरोपी से जप्त मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से बलौदाबाजार शहर में सट्टा खाईवाल के माध्यम से सट्टा पट्टी का खेल संचालित होने के संबंध में पता चला।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, जप्त मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सट्टा खाईवाल घनश्याम भारती को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी उत्तर कुमार रात्रे के माध्यम से बलौदाबाजार शहर में सट्टा पट्टी संचालित करना तथा इसके माध्यम से प्राप्त रकम का खाईवाली करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी से नगदी ₹2950 एवं एक मोबाइल जप्त किया गया है तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करआरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया।

नाम आरोपी– घनश्याम भारती उम्र 38 साल निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

