
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में निरीक्षक थाना बलौदा पुलिस के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी लाला राम वर्मा व कमलेश बंजारे के कब्जे से अलग अलग 7-7 लीटर कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2800/ रूपये बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर दिनांक 08.05.26 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. लाला राम वर्मा उम्र 56 साल ग्राम हरदीमहामाया थाना बलौदा
2. कमलेश बंजारे उम्र 37 वर्ष साकिन बुडगहन थाना बलौदा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, ASi रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रोहित साहू एवं टिकेश्वर राठौर का का अहम किरदार रहा।

