CG CRIME

बलौदा बाजार : म्यूल अकाउंट का संचालन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट का संचालन करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा अपना बैंक खाता खुलवाकर बैंक पासबुक एवं एटीएम कार्ड कमीशन के लालच में अन्य आरोपियों को दिया गया। आरोपी जयप्रकाश के डीसीबी बैंक के खाता में कुल ₹1,00,02,999 रकम म्यूल अकाउंट के रूप में संदिग्ध लेनदेन होना पाया गया। आरोपी शशि कुमार के एचडीएफसी बैंक के खाता में कुल ₹34,59,332 रकम म्यूल अकाउंट के रूप में संदिग्ध लेनदेन होना पाया गया।
आरोपियों द्वारा अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों को संचालित करने के लिए दिया गया, जिस पर साइबर फ्रॉड की रकम का लेनदेन हो रहा था।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14 सी) पर संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंक शाखों में संचालित म्यूल बैंक अकाउंट के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिसकी पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं कार्यवाही पश्चात आरोपी जयप्रकाश श्रीवास का अपने डीसीबी बैंक के खाता एवं आरोपी शशि कुमार धृतलहरे का अपने एचडीएफसी बैंक खाते से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित दर्ज शिकायत में सम्मिलित होना पाया गया।


पहला प्रकरण-आरोपी जयप्रकाश श्रीवास के डीसीबी बैंक खाता में 01.02.2024 से 31.01.2025 की अवधि में साइबर फ्रॉड से प्राप्त कुल ₹1,00,02,999 रकम संदिग्ध लेनदेन म्यूल अकाउंट के रूप में पाया गया। आरोपी के बैंक खाते में जैसे ही बड़ी रकम आती थी उसे छोटे-छोटे हिस्से में अन्य खातों में ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दिया जाता था। जांच में खाते का संचालन डीसीबी बैंक शाखा का होना पाया गया। खाते का नियंत्रण आरोपी के पास होने एवं आरोपी ने कमिशन के लालच में आपराधिक षड्यंत्र के तहत अपने केवाईसी दस्तावेज एवं बैंकिग क्रेडेंशियल्स अन्य आरोपी को उपलब्ध कराया जाकर, धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 381/2025 धारा 318(4),319(2) बीएनएस एवं 66 सीडी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा प्रकरण– आरोपी शशि कुमार धृतलहरे के एचडीएफसी बैंक खाता में 01.11.2013 से 15.04.2026 की अवधि में साइबर फ्रॉड से प्राप्त कुल ₹34,59,332 रकम संदिग्ध लेनदेन म्यूल अकाउंट के रूप में पाया गया। आरोपी के बैंक खाते में जैसे ही बड़ी रकम आती थी उसे छोटे-छोटे हिस्से में अन्य खातों में ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दिया जाता था। जांच में खाते का संचालन एचडीएफसी बैंक शाखा का होना पाया गया। खाते का नियंत्रण आरोपी के पास होने एवं आरोपी ने कमिशन के लालच में आपराधिक षड्यंत्र के तहत अपने केवाईसी दस्तावेज एवं बैंकिग क्रेडेंशियल्स अन्य आरोपी को उपलब्ध कराया जाकर, धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 383/2025 धारा 318(4),319(2) बीएनएस एवं 66 सीडी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त दोनों प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस द्वारा आरोपी जयप्रकाश श्रीवास एवं शशि कुमार धृतलहरे को हिरासत में लिया गया, जिनसे विस्तार पूर्वक पूछताछ करने पर पता चला कि- दोनों आरोपियों द्वारा कमीशन के रूप में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उपरोक्त बैंकों में अपना खाता खुलवाकर, साइबर फ्रॉड करने वाले अन्य आरोपियों को अपना खाता उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्यवाही जा रही है तथा साक्ष्य संकलन कर प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जावेगी। प्रकरण विवेचना में है।


आरोपियों के नाम
1. जयप्रकाश श्रीवास उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुरवारी शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
2. शशि कुमार धृतलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम वार्ड नंबर 1 थाना कसडोल

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top