CG CRIME

नाबालिक लड़की से अनाचार के प्रकरण में आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर पामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 07.05.2026 को एक नाबालिक बालिका अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वारा सुनेपन का फायदा उठाकर बालिका को धमकी देते हुए अनाचार कर मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल।

गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top