
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभारी होने की वजह से उसे रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मस्तूरी मेन रोड स्थित अंबेडकर चौक के पास स्कॉर्पियो क्रमांक CG 10 AV 1589 ने पल्सर बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रघुनंदन कुर्रे और राजा बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रघुनंदन कुर्रे को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजा बंजारे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।

घटना के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

